लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा – Lado Laxmi Yojana Haryana

Lado Laxmi Yojana Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ी योजना की घोषणा की है.Yojana का पूरा नाम है Dindayal Lado Laxmi Yojana (DDLLY), जिसके अंतर्गत महिलाओं को हर महीने ₹2100 मिलेगें. इस योजना को 25 सितंबर को लॉन्च किया गया है. इसके अंतर्गत सारे Application Form Online ही भरे जाएंगे. इस योजना के लिए बहुत बड़ी Amount को खर्च किया गया है. Applicant को अक्टूबर तक Online Form भर लेना है. कहीं चूक न जाए. हरियाणा में 20 लाख से भी अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा. Sonipat के अंदर 44533 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा. महिलाओं को आवेदन करने के लिए Help करने के मकसद से फतेहाबाद जिले में 25 अक्टूबर को शिविर भी लगाया गया है ताकि महिलाएं बिना किसी रूकावट के अपना रजिस्ट्रेशन करवा सके.

Lado Laxmi Yojana Haryana
Lado Laxmi Yojana Haryana

Lado Laxmi Yojana Haryana – मुख्य तथ्य

Yojana Dindyal Lado Laxmi Yojana
कब शुरू की25 Septmber को
किसने शुरू कीहरियाणा के CM नायब सेनी ने
राज्यहरियाणा
सम्बन्धित विभागमहिला सशक्तिकरण
मंत्रालय
उद्देश्यमहिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना
लाभार्थी23 से 60 वर्ष तक की महिलाएं
आवेदनOnline
Toll Free Helpline Number18001802231 / 0172-4880500
Official AppClick Here

उद्देश्य

जैसा कि आप सब लोग जानते हैं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं को ₹2100 महिना मासिक भत्ते के रूप में देने की ठान ली है. उनका मकसद है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बने. किसी दूसरे के ऊपर निर्भर ना रहे. उसे आत्मनिर्भरता से वह अपना कामकाज भी शुरू कर सकती है और अपना स्वयं का खर्चा, घर के खर्चे भी निकाल सकती हैं. Harayana के CM द्वारा शुरू की गयी नई योजना का पूरा नाम दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना है. लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ 23 वर्ष से 60 वर्ष तक की महिलाएं ले सकती हैं. इस योजना के अंतर्गत 1 नवंबर से महिलाओं को उनकी ₹2100 की धनराशि उनके खातों में आना शुरू हो जाएगी.

लाभ एवं विशेषताएँ

  • लाडो लक्ष्मी योजना केवल महिलाओं के लिए ही है.
  • लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ 23 वर्ष से 60 वर्ष तक की महिलाएं ले सकती हैं.
  • इस योजना का बजट 5000 करोड रुपए रखा गया है.
  • इस योजना के लिए हम Mobile या Laptop से Online आवेदन कर सकते हैं Mobile के लिए एक App लॉन्च की गई है App का नाम है  IANS
  • Yojana के अंतर्गत एक ही घर में एक से ज्यादा तीन महिलाओं को Yojana का लाभ मिलने का प्रावधान है.
  • यह योजना गरीब वर्ग में आने वाले आने वाली महिलाओं के लिए है.
  • इस योजना को पंचकूला जिले से लांच किया गया है .
  • Yojana की शुरुआत भी पंचकूला से ही होगी और फिर हरियाणा के सभी जिलों में इस योजना को लागू कर दिया जाएगा.

किसके लिए है यह योजना

  • यह योजना केवल गरीब वर्ग में आने वाली महिलाओं के लिए है.
  • इस योजना के अंतर्गत 23 से 60 वर्ष की महिलाएं आती हैं.
  • एक ही घर में एक से ज्यादा तीन महिलाओं को जो 23 से 60 वर्ष के बीच में है, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा. लेकिन अगर आपकी उम्र 60 साल से अधिक है तो आप बुढ़ापा पेंसन के लिए Apply कर सकते हैं.
  • अगर महिला किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ उठा रही है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
  • पहले इस योजना का लाभ सिर्फ वहीं महिलाएं उठा सकती थी, जिनके परिवार की सालाना आय ₹1 लाख से कम है. लेकिन बाद में इसको बढाकर 140000 रुपए तक कर दिया गया है.
  • यह योजना केवल महिलाओं के लिए है.
  • महिला 15 साल से हरियाणा के निवासी होनी चाहिए.
  • जो महिलाएं कैंसर से पीड़ित है या अन्य 54 बीमारियों से पीड़ित है चाहे बेशक वह किसी दूसरी योजना का भी लाभ उठा रही हो उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा. 
  • फैमिली आईडी के अंदर घर के वृद्ध नागरिक भी शामिल किए जाएंगे और उनकी वृद्धा पेंशन भी आय में जोड़ी जाएगी.

अब फिर से सरकार ने सोच विचार करके Annual Family Income को और बढाने के बारे में सोच रही है.

Important Documents

  • हरियाणा Domicile Certificate
  • Aadhar Card
  • Mobile Number जो आधार कार्ड से लिंक हो
  • माता-पिता व परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड
  • पत्नी के माता-पिता के आधार कार्ड
  • अगर किसी Member की मृत्यु हो गयी है तो Death Certificate
  • बिजली बिल जो की परिवार में किसी भी Member के नाम होना चाहिए
  • Bank Account Details/Bank Copy
  • PAN Card
  • अगर किसी के पास कार या बाइक है तो उसका रजिस्ट्रेशन नंबर
  • जिस भी महिला का रजिस्ट्रेशन होना है उसकी लाइव फोटो ली जाएगी

Online Registration Process

आप इसका रजिस्ट्रेशन पास के CSC Center जाकर भी करवा सकते हैं लेकिन अगर इसका Registration घर बैठे करना चाहते हैं तो इसके लिए Step-By-Step Process निचे दिया गया है

Check Eligibility Process
  • सबसे पहले एप्लीकेंट को मोबाइल में Lado Laxmi Yojana Haryana की ऐप को Download कर लेना है.
Lado Laxmi Yojana App Download
Lado Laxmi Yojana App Download
  • App Install होने के बाद जब आप इसे Open करेगें तो आप अपनी पसंद की Language चुन सकते हैं English या हिंदी. अब Next के Option पर Click करें
  • अब आप आधार कार्ड Linked मोबाइल नंबर डालें और LOGIN पर क्लिक करें.
Mobile Verification
  • अब डाले गए Mobile Number पर जो OTP Send किया गया है उसे Enter करें और अगर OTP नहीं आता है तो Resend OTP के Option पर Click करें. इसके बाद Submit के Button पर Click करें.
  • अब App Open हो जाएगी, यहां पर Check Eligibility के Option पर Click करें.
Lado App Login
  • अब हरियाणा के निवासी होने पर अपना जवाब पर ठीक करें.
  • अगर आप निवासी हैं हरियाणा के तभी आपको वहां पर हाँ के Option पर Tick करना है और तभी आपको स्कीम का लाभ मिल सकता है.
  • अब आगे जाकर लिंग के Option में सही से विकल्प चुनकर भर दे.
  • अब अपना Marital Status, DOB, Self Employment और Family Annual Income के बारे में जानकारी भर दें.
  • अब Check Eligibility के बटन पर क्लिक करें. अब आपके सामने इसके लिए पात्र होने के बारे में Status दिखा देगा.
Check Eligibility Status
Check Eligibility Status

Apply For Scheme – Complete Process

आवेदन प्रक्रिया को 6 Steps में विभाजित किया गया है और जैसे ही आप Apply For Scheme पर Click करते हैं तो आपके सामने सभी Required Documents की List आ जाएगी। इसमें Married और Unmarried दोनों के लिए डाक्यूमेंट्स अलग-अलग दिए गए हैं.

Important Documents
Important Documents

अगर आपके पास दिए गए सभी Documents Ready हैं तो Next Button पर Click करें अन्यथा सबसे पहले Documents को तैयार करें नहीं तो योजना के लिए Apply नहीं का सकेगें.

योजना के लिए Apply करने का पूरा Process छह भागों में Divide किया गया है जो की इस प्रकार हैं:

स्टेप 1: Particulars of Applicant

सबसे पहले आपको Applicant के बारे में पूछी गई सारी जानकारी देनी होगी जैसे कि Marital Status, Haryana Domicile Certificate आदि.

Step1-Residence Certificate
Step1-Residence-Certificate

स्टेप 2: Particulars of Residence

उसके बाद आपको अपना पूरा Address Form में भर देना है; जैसे Address, Pin Code, State आदि.

स्टेप 3: Family Members

अब तीसरे स्टेप में आपको एप्लीकेंट के सारे फैमिली मेंबर्स की डिटेल्स देनी है; जैसे आधार कार्ड, पहचान पत्र आदि भी जमा करने होंगे.

स्टेप 4: Family Income (in Rs.)

अब चौथे स्टेप में महिला एप्लीकेंट की फैमिली एनुअल इनकम के बारे में जानकारी दी जाएगी. फैमिली एनुअल इनकम 140000 रूपए से कम होने चाहिए.

स्टेप 5: Bank Account Details

अब पांचवें स्टेप में अपने बैंक की पूरी डिटेल भर दे. आपको बैंक खाता वही देना है जो अभी चालू बैंक खाता है और जिसका ekyc हो चुका है. उसमें आपका चालू फोन नंबर भी होना चाहिए. बैंक के सभी डिटेल्स जैसे Account Number, Name सारी Details सही से भर दे. Details में IFSC Code भी भरना होगा.

स्टेप 6: Live Photo

अब आखरी और छट्टे स्टेप में एप्लीकेंट की वेरिफिकेशन के लिए Live फोटो ली जाएगी। इसलिए अगर आप CSC सेंटर पर जा रहे हैं तो Applicant को भी साथ ले जाएँ।

Offline Process

सरकार द्वारा अभी तक Offline Process के लिए कोई तरीका नही चुना है. इसलिए अभी के लिए सिर्फ Online ही Apply कर सकते हैं.

Lado Laxmi Yojana Haryana – FAQ’S

Ladli Lakshmi Yojana के पैसे कब मिलेंगे ?

1 नवंबर से पहली किस्त आ जाएगी.

लाड़ली लक्ष्मी योजना के फॉर्म कहां मिलेंगे ?

लाड़ली लक्ष्मी योजना के फॉर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे.

एक घर में अगर कई महिलाएं हो तो क्या हम इस योजना का लाभ उठा सकते हैं ?

हां, एक घर में से तीन महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा.

Lado Laxmi Yojana की Mobile App कैसे Download करें

इस App को आप Google Play Store से Download कर सकते है जिसका लिंक ऊपर पहले ही दे दिया गया है.

Leave a Comment