Budhapa Pension Haryana 2025 in Hindi: हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा के 60 वर्ष से अधिक आयु (Age Limit) के वृद्ध (पुरुष एवं महिलाऍ) नागरिकों के लिए बुढ़ापा पेंशन योजना शुरू की गई थी. इस योजना का मुख्य उद्देश्य वृद्ध नागरिकों को पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता देना है, जिसके कारण वह आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन आसानी से जी सके. वैसे तो योजना की शुरुआत 1 जुलाई 1991 में हुई थी. उस समय 65 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को पेंशन दी जाती थी. वर्ष 2017 में योजना का नाम बदलकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने पेंशन योग्य आयु को भी घटाकर 60 वर्ष कर दी थी. जनवरी 2024 से पेंशन राशि को बढ़ाकर ₹3000 रूपये प्रति महीना कर दिया गया था. लेकिन अब यह बढ़कर 3500/- रूपये महीना हो गयी है

हरियाणा वासियों के लिए ख़ुशी की खबर यह है की अब वृद्धावस्था पेंशन बनवाने के लिए कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है. अब आपकी पेंशन फॅमिली ID में डाली गई उम्र के हिसाब से अपने आप ही बन जाएगी। अब इसके लिए किसी भी ऑफिस के चक्कर लगाने की कोई जरुरत नहीं है.
1991 से 2025 तक पेंशन राशि के बारे में कुछ ब्यौरा
| अवधि | पेंशन राशि | |
| अक्टूबर 1991 से 1999₹ तक | ₹100 रूपये प्रति महीना | |
| नवंबर 1999 | ₹200 रूपये प्रति महीना | |
| नवंबर 2004 | ₹300 रूपये प्रति महीना | |
| मार्च 2009 | ₹500 रूपये और फिर ₹700 प्रति रूपये महीना | |
| नवंबर 2014 | ₹1000 रूपये प्रति महीना | |
| नवंबर 2015 | ₹1200 रूपये प्रति महीना | |
| नवंबर 2016 | ₹1400 रूपये प्रति महीना | |
| नवंबर 2017 | ₹1800 रूपये प्रति महीना | |
| नवंबर 2020 | ₹2250 रूपये प्रति महीना | |
| अप्रैल 2021 | ₹2500 रूपये प्रति महीना | |
| मई 2023 | ₹2750 रूपये प्रति महीना | |
| जनवरी 2024 | ₹3000 रूपये प्रति महीना | |
| Febuary 2025 | ₹3500 रूपये प्रति महीना |
योजना के बारे में कुछ मुख्य तथ्य – Budhapa Pension Haryana 2025
| योजना का नाम | हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन योजना 2025 |
| कब शुरू हुई | वर्ष 2017 से |
| किसने शुरू की | मनोहर लाल खट्टर |
| राज्य | हरियाणा |
| संबंधित विभाग | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग |
| उद्देश्य | वृद्धि नागरिकों को आर्थिक मदद देकर आत्मनिर्भर बनाना |
| लाभार्थी | 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक (पुरुष एवं महिलाएं) |
| ऑफिशल वेबसाइट | Pension.socialjusticehry.gov.in |
| Helpline Number | 0172-2715090 |
| Email ID | sje@hry.nic.in |
हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन योजना 2025 का उद्देश्य
जैसा कि आप सब जानते हैं की वृद्ध पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य 60 वर्ष की आयु से अधिक नागरिकों को पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता देना है, जिससे वह किसी के भी ऊपर बोझ ना बने. अब वर्ष 2025 से इस योजना के तहत पेंशन का लाभ उठाना और भी आसान हो गया है. अब ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को खत्म करके Auto Mode से ही योजना का लाभ उठाया जाएगा. Auto Mode प्रक्रिया जारी होने से हमें अब अपनी पेंशन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाती. इसलिए पेंशन की Beneficiary List में अपना नाम देखने के लिए आपको List को Check करना होगा.
योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- हरियाणा सरकार द्वारा वृद्धो का सहारा बनने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया गया है.
- पेंशनरों को आसानी से Pension के बारे में सभी जानकारियां Online ही मिल जाएगी.
- सरकार द्वारा एक पोर्टल तैयार किया गया है, जिसकी मदद से आप Pension List में अपना नाम आसानी से Check कर सकते हैं और पेंशन के बारे में जानकारी ले सकते हैं.
- 1 Febuary 2025 से वृद्धो की पेंशन राशि ₹3500 कर दी गई है.
- Pension पाने के लिए कोई झंझट नहीं होगा क्योंकि यह सीधा उपभोक्ता के बैंक खाते में पहुंच जाएगी.
- इस योजना के लिए Online आवेदन को खत्म करके Auto Mode से Pension शुरू की जाएगी.
- योजना की मदद से वृद्ध नागरिकों का जीवन आसान हो जाएगा.
किसके लिए है यह योजना
- यह योजना केवल हरियाणा के निवासियों के लिए ही है.
- आवेदक की आयु 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए.
- जिसकी सालाना आय 2 लाख रुपए से कम हो.
- जो सरकारी कर्मचारी न हो.
- योजना का लाभ उठाने के लिए सभी Important Documents आवेदक के पास होने चाहिए.
Important Documents – Budhapa Pension Haryana 2025
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- बैंक अकाउंट नंबर
योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट देखने की प्रक्रिया (लाभार्थी सूची) – Budhapa Pension List Haryana
Budhapa Pension List Haryana लाभार्थी सूची में अपना नाम देखने के लिए आपको निम्न स्टेप्स फॉलो करने होंगे.
- सबसे पहले आपको योजना की Official Website Pension.socialjusticehry. gov.in के Home Page को Open करना होगा.
- अब Home Page पर “लाभ पात्रों की सूची देखें” के Option पर Click करना है.
- अब यहां पर खंड /नगर पालिका के अनुसार लाभ पात्रों की सूची का पेज Open हो जाएगा.
- अब इस पेज पर पूछी गई सभी जानकारी जैसे जिला, खंड, क्षेत्र, गांव, नगर पालिका, वार्ड, सेक्टर, पेंशन का नाम, छांटने का क्रम आदि भर देना है.
- फिर कैप्चा कोड डालकर “लाभ पात्रों की सूची देखें” के Option पर Click करना है.
- अब आपके सामने Beneficiary List आ जाएगी.
- अब यहां पर आप List अपना नाम देख सकते हैं.
आधार कार्ड से Hariyana Vridh Pension Yojana का Status Check करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट को Open करें.
- यहां पर लाभार्थी के पेंशन विवरण देखें (Track Beneficiary Pension Details) के Option पर Click करें.
- यहां पर तीन Options दिखाई देंगे
- पेंशन आईडी
- खाता संख्या
- आधार संख्या
- आधार संख्या भर दे.
- अब आईडी संख्या भी भर दें.
- फिर Security Code भरने के बाद “विवरण देखें” के Option पर Click करें.
- अब आप अपनी पेंशन का स्टेटस चेक कर सकते हैं.
कल्याण विंडो में सुझाव/ शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले वृद्धा पेंशन योजना की ऑफिशल वेबसाइट को Open करें.
- अब अपने सुझाव/ शिकायत दर्ज करें के Option पर Click करना होगा.
- अब New Page Open हो जाएगा जहां आप से एक प्रश्न पूछा जाएगा जिसके जवाब में आपको हां के Option पर Click करना है.
- अब NewPage पर आपको आवेदक का जिला, नाम, लाभ पात्र, आईडी और कैप्चा कोड भरना है.
- अब खोजें/ Search के Option पर Click करें.
- अब आपके सामने सुझाव/ शिकायत दर्ज Form Open हो जाएगा.
- अब इस Form में आप अपना सुझाव शिकायत भर दे.
- Form भरने के बाद Submit कर दें.
Frequently Asked Questions – Budhapa Pension Haryana 2025
हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन योजना में कितनी पेंशन राशि मिलती है ?
इस योजना में Febuary 2025 से पेंशन राशि बढ़कर ₹3500 रूपये महीना हो गई है.
हरियाणा वृद्ध पेंशन कैसे चेक करें ?
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग की Official Website socialjusticehry.gov.in पर पेंशन के बारे में जानकारी ले सकते हैं. Website से Mobile App Download भी कर सकते हैं. Google Play Store से SJE हरियाणा लिखकर Download कर सकते हैं.
आधार कार्ड से पेंशन को Link कैसे करें ?
NSDL-E-NPS की Website को Open करें. यहां पर Registration के Option पर Click करें. सही Option Choose करके आधार कार्ड नंबर भर दे. अब जेनरेट ओटीपी के बटन पर Click करें. Disclaimer पर Tick करके Proceed के Option पर Click करें.
क्या उपभोक्ता की मृत्यु के तुरंत बाद पेंशन बंद हो जाती है ?
उपभोक्ता की मृत्यु जिस भी महीने में हुई है, उस महीने तक की पूरी पेंशन उपभोक्ता के बैंक खाते में आ जाएगी.
July month 2024 haryana main vardha pension kitne daly gai hai