Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana (PM GKAY) को हम एक राष्ट्र एक राशन कार्ड Yojana के नाम से भी जान जानते हैं. Yojana तहत 2013 अधिनियम के अंतर्गत जो भी योजना के पात्र बनते थे उनको पूरे भारत में इस राशन कार्ड के साथ कहीं से भी राशन मिल जाता है, इसीलिए इसको एक राष्ट्र और एक राशन कार्ड योजना कहा गया है.
मुख्य तथ्य
| योजना | प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना |
| कब शुरू हुई | 26 मार्च 2020 को |
| कब तक चलेगी | 2028 तक बढ़ाई गई है |
| किसने शुरू की | केंद्र सरकार ने |
| लाभार्थी | AAY के अंतर्गत आने वाले गरीब नागरिक और Covid-19 की महामारी में बेरोजगार हुए नागरिक |
| मंत्रालय | सार्वजनिक वितरण मंत्रालय (PDS) |
| Toll-Free Number | 1800-180-2087, 1967 |
उद्देश्य
कोरोना के समय में आई गरीबी और भुखमरी को दूर करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री द्वारा PMGKA Yojana चलाई गई है. Pradhanmantri Garib Kalyan Anna Yojana को चलाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि जो नागरिक कोरोना के टाइम में अपनी जगह छोड़कर अपने कामकाज को छोड़कर अपने घर चले गए थे, उनकी भुखमरी को दूर करने के लिए अन्य योजना शुरू की गई थी.
यह Yojana उन नागरिकों के लिए भी है, जो अपनी जगह को छोड़कर दूसरी जगह गए थे और जो गरीब वर्ग के लोग हैं. उनके लिए भी यह योजना लागु की गयी है. Yojana के अंतर्गत 5 किलो मुफ्त अनाज दिया जाएगा इस Yojana को केंद्र सरकार द्वारा चलाया गया है. Yojana NFSA के अंतर्गत आती है.
लाभ एवं विशेषताएं
जो नागरिक PDS के अंतर्गत सब्सिडी लेकर अनाज ले रहे थे राशन ले रहे थे सरकार द्वारा अलग से और 5 किलो अनाज दिया जाएगा.
PDS (सार्वजनिक वितरण प्रणाली ) के अंतर्गत जिन नागरिकों को 2 से 3 रुपए प्रति किलो अनाज मिलता था, उनका राशन नहीं काटा जाएगा.
इस योजना को 6 चरणों में बांटा गया है, जो चरण इस प्रकार हैं:
पहले और दूसरा चरण वर्ष 2020 अप्रैल से जून तक
दूसरा चरण है जुलाई 2020 से नवंबर 2020 तक
तीसरा चरण है मई 2021 से जून 2021 तक
चौथा चरण है जुलाई 2021 से नवंबर 2021 तक
पांचवा चरण है दिसंबर 2021 से मार्च 2022 तक
छठा और आखिरी चरण जो कि अप्रैल 2022 से सितंबर 2022 तक था.
इस चरण में 80 हजार करोड रुपए की Extra खाद्य सब्सिडी मिली थी. अब
Yojana के अगले चरणों को दिसंबर 2022 से दिसंबर 2023 तक बढ़ा दिया गया है.
1 जनवरी 2024 को नई घोषणा के अनुसार इस Yojana को अगले 5 वर्षों तक बढ़ा दिया गया है. अब इसके लिए 11.80 लाख करोड रुपए की लागत लगाई गई है.
योजना के अंतर्गत जो राज्य जैसे पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात और राजस्थान गेहूं ज्यादा खाते हैं, उनको गेहूं बांटा जाता है और जो राज्य चावल ज्यादा खाते हैं उनको चावल बांटा जाता है.
किसके लिए है यह योजना
योजना के मुख्य पात्र AAY Family और PHH Family है.
जिन परिवारों में कोई कमाने वाला ना हो या फिर विधवा मुखिया हो या फिर कोई विकलांग या अत्यंत बीमार व्यक्ति जो की 60 वर्ष से ऊपर की आयु का हो, उनके लिए भी यह योजना लागू कर दी गई है.
अनौपचारिक क्षेत्र में दैनिक आधार पर अपने आजीविका कमाने वाले व्यक्ति अर्थात जो हर रोज दिहाड़ी करके अपना पेट गुजारा करते हैं
निरक्षित और गांव और शहरी दोनों क्षेत्र में इन श्रेणियां में आने वाले नागरिकों को इस योजना के अंतर्गत रखा गया है.
जो नागरिक AAY Card के अंतर्गत आते हैं, उन्हें महीने में 35 किलो राशन मिलेगा. जिसमें 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल होंगे.
इसमें ₹2 किलो गेहूं और ₹3 किलो चावल दिया जाएगा. मूल्य सभी के लिए एक समान होंगे.
योजना के अंतर्गत 81.35 करोड़ लोगों को हर महीने 5 किलो मुफ्त अनाज दिया जाता है.
अब 1 किलो साबूत चना भी हर महीने दिया जाएगा.
HIV positive नागरिक भी इस योजना में शामिल है.
पात्रों की List
| गरीब किसान | लोहार | रिक्शा वाला |
| मजदूर | बढई | हाथ गाड़ी वाला |
| कारीगर | झुग्गी वाले | फल, फूल बेचने वाला |
| शिल्पकार | कुम्भहार | सपेरा |
| बुनकर | कुली | कूड़ा बीनने वाला |
| मोची |
Important Documents
PMGKA Yojana का लाभ उठाने के लिए Applicant के पास आधार कार्ड से जुड़ा हुआ राशन कार्ड होना चाहिए.
राशन कार्ड के अंदर Applicant की Photo, मुखिया की फोटो लगी हुई हो और पूरी Details लिखी हुई होनी चाहिए.
- Aadhar card
- Address Proof
- Applicant की Passport Size Photo
- Family Annual Income
- Viklangata Proof
Online Process
PMGKA Yojana में Apply करने के लिए Online Process के लिए Applicant सबसे पहले अपने राज्य की Official Website पर जाना होगा.
अब वहां पर दिए गए सारे Option भर के सही जानकारी के साथ अपने मांगे गये Important Documents को Attach कर देना है.
अब Application को Upload कर देना है.
अब Submit के Option पर Click कर दें.
अब आपका आवेदन Complete हो चुका है.
अब आपके आवेदन की जांच की जेगो और उसके बाद आपको योजना का लाभ मिलने लगेगा.
Offline Process
Offline Process के लिए सबसे पहले Applicant के पास गरीबी रेख का राशन कार्ड होना चाहिए.
अब कार्ड को लेकर सही मूल्य वाली दुकान पर जाएं और वहां पर अपनी पहचान के तौर पर अंगूठा लगाकर अपना राशन ले सकते हैं.
सिर्फ इतना सा ही Process करने पर आपको एक महीने का राशन बिल्कुल Free मिल जाएगा.
और जो इस Yojana के पात्र हैं, सिर्फ उन्हीं को ही लाभ मिल पाएगा.
FAQ
क्या हम इस योजना का लाभ अभी भी उठा सकते हैं ?
हाँ, यह योजना वर्ष 2028 तक लागु है.
कितनी आयु तक का नागरिक योजना का लाभ उठा सकता है ?
60 वर्ष तक की आयु के नागरिक योजना का लाभ उठा सकते हैं.