National Saving Certificate

 National Saving Certificate (NSC), एक Fixed Income Saving Scheme है जो की भारतीय पोस्ट प्रदान करती है. यह Scheme छोटे और माध्यम वर्ग के Investors के लिए बनाया गया है. इस Scheme में बहुत ही कम Risk है.

मुख्य तथ्य

योजनाराष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र (NSC) योजना 2024
कब शुरू की गयीपहली बार शुरू की गई: 1950 के दशक में, वर्तमान स्वरूप में यह चालू योजना है
किसने शुरू कीभारत सरकार द्वारा (डाक विभाग के माध्यम से संचालित)
लागू क्षेत्रपूरे भारत में (सभी राज्यों में मान्य)
सम्बन्धित विभागडाक विभाग (India Post) एवं वित्त मंत्रालय
उद्देश्यदेश के नागरिकों को छोटी बचत करने के लिए प्रोत्साहित करना और सुरक्षित निवेश उपलब्ध कराना
लाभार्थीकोई भी भारतीय नागरिक (व्यस्क, वरिष्ठ नागरिक, माता-पिता, बच्चों के लिए)
Official Websitewww.indiapost.gov.in
आवेदनऑफलाइन — नजदीकी डाकघर में जाकर आवेदन
महत्वपूर्ण दस्तावेज़आधार कार्ड, पैन कार्ड (₹50,000 से ऊपर के निवेश पर), फोटो, एड्रेस प्रूफ
परिपक्वता अवधि5 वर्ष
ब्याज दर (2024)लगभग 7.7% प्रति वर्ष (चक्रवृद्धि वार्षिक, पर भुगतान परिपक्वता पर)
न्यूनतम निवेश राशि₹1,000 (₹100 के गुणांक में)
लॉक-इन अवधि5 वर्ष (बीच में निकासी की अनुमति नहीं है, कुछ अपवादों को छोड़कर)
स्थानांतरण सुविधाहां, एक व्यक्ति से दूसरे को नॉमिनेशन या मृत्यु के बाद स्थानांतरित किया जा सकता है
ऋण सुविधाNSC को बंधक रखकर बैंक से ऋण प्राप्त किया जा सकता है

उद्देश्य

National Saving Certificate (NSC) का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित तरीके से बचत के लिए प्रोत्साहित करना है. यह अच्छी बचत की आदत बनाता है, तय ब्याज देता है और Tax में छूट भी मिलती है. यह सरकार द्वारा सुरक्षित योजना है.

लाभ एवं विशेषता

  • National Saving Certificate (NSC) में निवेश करने पर आपको सरकार द्वारा सुरक्षित और निश्चित ब्याज दर प्राप्त होती है.
  • यह योजना छोटे और मध्यम निवेशकों के लिए उपयुक्त है जो कम जोखिम में अच्छा रिटर्न चाहते हैं.
  • NSC में निवेश करने पर आपको धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की Tax छूट मिलती है.
  • इसकी मैच्योरिटी अवधि 5 साल होती है, यानी 5 साल बाद आपको ब्याज सहित पूरा पैसा वापस मिलता है.
  • आप कम से कम ₹1,000 से निवेश शुरू कर सकते हैं और इसमें और भी राशि जोड़ी जा सकती है.
  • NSC का ब्याज हर साल अगले साल के निवेश में जुड़ जाता है, जिससे कंपाउंडिंग का लाभ मिलता है.
  • इसमें कोई बाजार जोखिम नहीं होता, क्योंकि यह पूरी तरह से सरकार द्वारा गारंटीड होता है.
  • यह Certificate आप देश के किसी भी Post Office से ले सकते हैं, और इसकी आवेदन प्रक्रिया बहुत सरल है.

किसके लिए है यह योजना

  • National Saving Certificate (NSC) Yojana उन लोगों के लिए है जो सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न के साथ बचत करना चाहते हैं.
  • इस Yojana का लाभ भारतीय ही नागरिक ले सकते हैं.
  • व्यक्ति अकेले या नाबालिग के नाम पर भी NSC खरीद सकता है।
  • यह योजना खासकर उनके लिए है जो टैक्स बचत (धारा 80C के तहत) करना चाहते हैं।
  • छोटे निवेशक, सैलरी पाने वाले कर्मचारी, गृहिणियाँ, और पेंशनर भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • इस योजना में निवेश करने के लिए बैंक खाता और आधार कार्ड जैसे सामान्य दस्तावेज़ होने चाहिए।
  • NRI इस योजना में निवेश नहीं कर सकते।

Important Documents

  • Aadhaar Card
  • PAN Card
  • Passport
  • Voter ID
  • Utility bill
  • Bank passbook with address
  • Passport Size Photograph
  • NSC Application Form
  • बच्चे का Birth Certificate या School ID

Offline Process

  • सबसे पहले Applicant को निकटतम इंडिया पोस्ट ऑफिस (India Post Office) में जाना है.
  • पोस्ट ऑफिस में जाकर  Application Form ले लेना है. 
  • Form को ध्यान पूर्वक भरके उसके साथ मांगे गये सभी Important Documents अपने Photo के साथ Attach कर दें.
  • अब इस Form को वहीं पोस्ट ऑफिस में अपने NSC की राशि के साथ जमा करवा दें.
  • आपका NSC certificate आपको मिल जाएगा, e-NSC के रूप में या आप चाहे तो उस Receipt को आप प्रिंट भी करवा है.

FAQs

क्या NSC (राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र) संयुक्त रूप से खरीदा जा सकता है?

Yes, NSC (राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र) को आप संयुक्त रूप में खरीद सकते है.

अपने NSC का Balance या Maturity Amount कैसे Check करे ?

आप अपने NSC का Balance या Maturity amount जानने के लिए नजदीकी डाकघर जा सकते हैं या अगर आपने E-NSC में खरीदा है, तो IPPB App से भी चेक कर सकते हैं। चाहें तो Online NSC Calculator से अनुमान भी लगा सकते हैं. 

Leave a Comment